1856:अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोडऩे पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया।

1939:लंदन में फिलिस्तीन कांफ्रेस शुरू। प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया।

1962:राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने क्यूबा पर पूर्ण व्यापारिक प्रतिबंध लगाया।

1964:ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन। उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा।

1969:अल फतह के नेता यासर अराफात फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष बने।

1974:ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1983:कलकत्ता में इस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।

1986:राजनीतिक अस्थिरता के चलते हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की सहायता से भागकर फ्रांस चले गए।

1989:टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या का प्रयास किया।

1992:स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी आईएनएस शाल्की को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

1999:जॉर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्लाह देश के शासक बने।

2005:ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकार्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया।