2008 : भारत ने अर्जेन्टीना के खिलाफ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच 4-4 से ड्रॉ खेला।
2007 : बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किए गए।
2003 : अमरीकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ्तार किया।
2002 : पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
2000 : जार्ज डब्ल्यू बुश अमरीका के 43वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
1998 : 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में तमिल फिल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
1997 : ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1995 : बोसनिया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
1983 : जनरल एचएम इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1982 : ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
1946 : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1921 : एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स की उपाधि से विभूषित किया।
1911 : अमुंडसेन की दक्षिणी ध्रुव की यात्रा।
1687 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।