1675:सिक्ख गुरु तेग बहादुर दिल्ली में शहीद हुए।

1772:नारायण राव सतारा के पेशवा बने।

1916:आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।

1920:नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।

1921:बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन प्रिंस ऑफ वेल्स ने किया था।

1955:भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।

1961:मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।

1989:गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।

1996:कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।

1998:महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2001:दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला।

2001:इजराइल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।

2003:भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।

2004:इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।