2012:सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।

2008:प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।

2006:फिलीपींस के एक गांव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।

2004:पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।

2003:अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

1999:सं.रा. अमरीका के अडिय़ल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा, रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।

1996:अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान मार्स पाथफ़ाउंडर प्रक्षेपित किया।

1995:सं.रा.अमरीका डेविस कप चैंपियन बना।

1984:हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।

1977:मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।

1971:संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया। भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।

1967:देश के पहले रॉकेट 'रोहिणी आरएच 75Ó का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।

1959:भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।

1952:इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।