पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता

गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने राज्यवासियों के समक्ष कर्म-संस्कृृति का एक उत्कृृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बुधवार रात को नई दिल्ली की यात्रा के दौरान विमान में भी सरकारी फाइलें देखते रहे। मुख्यमंत्री के किसी घनिष्ठ व्यक्ति ने विमान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से फाइल देखते रहने का फोटो सोशल मीडिया में अपलोड किया और इसके बाद यह फोटो वायरल हो गया। मुख्यमंत्री के अनेक फ्लोवरों ने उनकी कर्म-संस्कृृति की सराहना की। 24 घंटे कामों में ही व्यस्त रहनेवाले मुख्यमंत्री को विमान यात्रा के दौरान भी फाइल में हस्ताक्षर करते देखा गया। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमान यात्रा के दौरान भी अपना काम-काज करते रहते हैं उसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने भी विमान यात्रा के दौरान सरकारी फाइलों का काम निपटाया। उल्लेखनीय है कि बीती रात करीब 1ः30 बजे मुख्यमंत्री नई दिल्ली में उपस्थित हुए।