1875:वल्लभभाई पटेल का जन्म।
1920:ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का शुरुआती सत्र बम्बई में आयोजित।
1941:लगभग 15 वर्ष की मेहनत के बाद दक्षिण डेकोटा की ब्लैक हिल्स में माउंट रेशमोर नेशनल म्यूजियम का काम पूरा हुआ, जहां पहाड़ियों पर अमेरिका के चार राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थिओडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के चेहरे तराशे गए।
1966:भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।
1968:अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने उत्तरी वियतनाम में अमेरिकी बमबारी रोकने का आदेश दिया।
1984:भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या की।
1992:लाइबेरिया में पांच अमेरिकी नन की हत्या। हत्याओं के लिए चार्ल्स टेलर के प्रति आस्थावान बागियों को जिम्मेदार ठहराया गया।
2003:मलेशिया में महातिर युग का अंत। प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने 22 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद पद छोड़ा।
2006:दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद युग के राष्ट्रपति पी डब्ल्यू बोथा का 90 वर्ष की आयु में निधन।
2022:चीन ने अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरे लैब मॉड्यूल का सफल प्रक्षेपण किया।
2023:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात की पहली हैरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एकता नगर से अहमदाबाद के बीच ट्रेन का संचालन।