1709 : इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।

1974 : फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

1851 : बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।

1859 : स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1863 : जेनेवा में 27 देशों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना को मंजूरी दी गई थी।

1864 : यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।

1913 : मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में आए बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।

1920 : पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना की।

1923 : औटोमन साम्राज्य के विघटन के बाद तुर्की गणतंत्र बना।

1924 : ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार।

1942 : नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

1945 : विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।

1947 : बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।

1958 : अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1990 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया में आए भूकंप से 30 लोग मारे गए।

1994 : न्यूयार्क में अमरीकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ हुआ।

1995 : जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।

1997 : पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि हुई।