1874:जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।

1914:अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई।

1914:क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध में तटस्थ रहने की घोषणा की।

1915:प्रथम विश्व युद्ध में वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।

1921:अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1923:हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी तैराक बने।

1945:अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।

1949:इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।

1960:अफ्रीकी देश बुर्किनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1962:मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो अपने लॉस एंजेलिस स्थित आवास पर मृत पाई गईं।

1963:रूस ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।

1991:न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्ली उच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायधीश बनीं।

2011:नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पानी ह