नई दिल्ली : एडमिरल आर. हरि कुमार ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाला। इस मौके पर देश को भारतीय संस्कार की झलक देखने को मिली। इतने बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी एडमिरल कुमार अपना संस्कार नहीं भूले। दरअसल, पदभार संभालने के बाद कुमार भावुक हो गए और उन्होंने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मां ने गले लग कर बेटे को बधाई दी। न्यूज एजेंसी ्रहृढ्ढ ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें एडमिरल कुमार मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। नौसेना प्रमुख को साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। पद ग्रहण के मौके पर कुमार ने कहा- एडमिरल करमबीर सिंह आज 41 साल तक देश सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हम उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं। भारतीय नौसेना हमेशा उनकी आभारी रहेगी। एडमिरल कुमार नोसेना की बागडोर संभालने से पहले पश्चिमी नौसेना कमान के कमांडर इन चीफ रह चुके हैं। 12 अप्रैल 1962 को जन्में एडमिरल कुमार, 1 जनवरी 1983 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। करीब 38 साल की अपनी लंबी एवं विशिष्ट सेवा के दौरान, एडमिरल कुमार ने अलग- अलग कमानों और स्टाफ में अपनी सेवाएं दी है। इनमें कोस्ट गॉर्ड शिप ष्ट-01, भारतीय नौसेना के जहाजों की कमान के साथ निशंक, कोरा, रणवीर और एयर क्राफ्ट कैरियर ढ्ढहृस् विराट जैसे जहाज शामिल है। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा- पिछले 30 महीने भारतीय नौसेना के प्रमुख के रूप में काम करना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। इस दौरान देश और नौसेना ने कोविड महामारी के दौरान मुश्किल समय का सामना किया है। नौसेना ने इस कठिन समय में अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाते हुए कार्य किया।
देश के 25वें नेवी चीफ बने आर. हरि कुमार