आज का इतिहास


1497:आज ही के दिन पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुए थे। वो समुद्र से भारत की यात्रा करने वाले पहले यूरोपीय बने थे।

1792:फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की गई थी।

1836:आज ही के दिन महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे थे।

1914:कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह, वामपंथी नेता एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1963:अमरीका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए थे।

1972:भारतीय क्रिकेट कप्तान के रुप में टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले सौरव गांगुली का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1981:फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंकों और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।

1994:उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन।

2007:पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन।

2016:पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन।