पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता
गुवाहाटीःलोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अब 24 घंटे उड़ान भरी जा सकती है। चीफ एयरपोर्ट आफिसर उत्पल बरुवा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 की वजह से 24 घंटे विमानों का परिचालन बंद कर दिया गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के कारण इस एयरपोर्ट से चौबीसों घंटे एयरलाइंस को संचालित करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इंडिगो और स्पाइस जेट के विमान रात में भी अपनी उड़ान भरने तथा लैडिंग करने की इच्छा जता चुके हैं। इसके मद्देनजर 24 घंटे विमानों का परिचालन शुरू किया गया है। अब रात के 10 बजे से सुबह 5 बजे तक भी घरेलु,राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विमानों का परिचालन किया जाएगा।