आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में घुटने का दर्द एक आम समस्या बन चुकी है। यह समस्या न केवल बुजुर्गों में, बल्कि युवाओं और मध्यम आयु वर्ग के लोगों में भी देखने को मिल रही है। लंबे समय तक बैठना, ज़्यादा चलना, चोट लगना या फिर गठिया जैसी बीमारियाँ इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, कुछ आसान घरेलू उपाय और जीवनशैली में बदलाव से इस दर्द से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।

1. घरेलू उपाय जो दिलाएं राहत

सरसों के तेल से मालिश:
गर्म सरसों के तेल से रोजाना सुबह-शाम घुटनों की हल्की मालिश करें। इससे सूजन और अकड़न में आराम मिलता है।

हल्दी वाला दूध:
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व सूजन को कम करता है। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर रोज़ रात को पीने से लाभ होता है।

गर्म और ठंडी सिकाई:
दर्द अगर पुराना है तो गर्म पानी की बोतल से सेंक करें, और अगर सूजन है तो बर्फ की थैली से सिकाई करें। इससे तुरंत राहत मिलती है।

2. खानपान में सुधार

  • कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर आहार लें जैसे दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां और अंडा।

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त चीजें जैसे अलसी, अखरोट और मछली हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं।

    3. नियमित व्यायाम और योग

    हल्की फुलकी एक्सरसाइज़ जैसे वॉकिंग, स्ट्रेचिंग, और साइकलिंग घुटनों को सक्रिय बनाए रखती है।
    योगासन जैसे ताड़ासन, अर्धशलभासन और वज्रासन घुटनों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

    4. वजन को रखें नियंत्रण में

    अधिक वजन घुटनों पर दबाव बढ़ाता है, जिससे दर्द और बढ़ सकता है। सही डाइट और नियमित व्यायाम से वजन को संतुलित रखें।

    5. कब जाएं डॉक्टर के पास

    अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे, सूजन बढ़े, चलने-फिरने में कठिनाई हो या दर्द नींद में खलल डाले, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। ज़रूरत पड़ने पर एक्स-रे या एमआरआई की सलाह दी जा सकती है।