पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को फेसबुक लाइव में कहा  कि अगली बार होली में हम एक और रिकॉर्ड बनाएंगे। पांच हजार युवा एक साथ होली गीत प्रस्तुत करेंगे। सीएम ने फेसबुक लाइव में कहा कि जब मैं इस होली में बरपेटा गया था, तो एक स्थानीय युवक ने 5,000 युवाओं के साथ दौल गीत गाकर रिकॉर्ड बनाने का प्रस्ताव रखा था। मुझे प्रस्ताव पसंद आया। सांस्कृतिक कार्य विभाग अगली होली पर यह रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगा। गौरतलब है कि रविवार को मुख्यमंत्री  डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने कोकराझाड़ में अब्सू के अधिवेशन में घोषणा की थी कि बिहू और झुमुर के बाद इस साल अक्तूबर में बागरुम्बा और बरदईचिखला के सामूहिक प्रदर्शनों का रिकॉर्ड स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि इस वर्ष अक्तूबर में गुवाहाटी के सरुसजाय स्टेडियम में 10,000 युवाओं की भागीदारी के साथ बागरुम्बा और बरदईचिखला का सामूहिक रिकॉर्ड स्थापित किया जाएगा।