हिन्दू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यतानुसार, इस दिन विघ्नहर्ता की विशेष पूजा अर्चना करने से घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही माना जाता है भगवान गणेश को उनका प्रिय भोग लगाने से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी को गणपति बप्पा को किन 3 चीजों का भोग लगाएं।।।
संकष्टी चतुर्थी पर गणपति बप्पा को क्या लगाएं भोग
अगर आप गणपति बप्पा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो फिर इस दिन आप उन्हें बेसन के लड्डू भोग लगाएं। माना जाता है बेसन के लड्डू का भोग लगाने से करियर में सफलता मिलती है और जीवन से सारे दुख दरिद्र दूर होते हैं।
संकष्टी पूजा के दौरान आप भगवान गणेश को मोदक का भी भोग लगा सकते हैं। यह मिठाई गणपति बप्पा को बहुत प्रिय है।
वहीं, आप भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर पूजा थाली में मोतीचूर के लड्डू शामिल करिए। मान्यता है ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। यह भोग भी भगवान गणेश को बहुत प्रिय है।
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 2025 शुभ मुहूर्त : पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 मार्च को रात 07.33 मिनट से शुरू होगी और समापन 18 मार्च रात 10.09 मिनट पर होगा। उदयातिथि पड़ने के कारण 17 मार्च को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।