मुंबई : समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। भारतीय नौसेना स्टेल्थ फीचर वाली चौथी स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वेला को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। यह कार्यक्रम 25 नवंबर 2021 वृहस्पतिवार को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस बारम में आईएनएस वेला के कमांडिंग ऑफिसर अनीष मैथ्यू ने बताया कि यह हम सभी के लिए गर्व का अवसर है। इस पनडुब्बी में बैटरी और आधुनिक संचार व्यवस्था स्वदेशी है। इसलिए यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी बढ़ावा देता है। उल्लेखनीय है कि हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले 21 नवंबर को नौसेना ने एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत (डेस्ट्रॉयर) विशाखापत्तनम को भी अपने बेड़े में शामिल किया था।
नौ सेना के बेड़े में आज शामिल होगी आईएनएस वेला