मुंबईः अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एशिया में सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा है। यह उपलब्धि गौतम अडाणी ने पहली बार हासिल की है। ब्लूमबर्ग के हवाले से आई खबर के मुताबिक इसका खुलासा किया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चला कि अडाणी की कितनी संपत्ति है। पर ब्लूमबर्ग के हवाले से कहा गया है कि गौतम अडाणी मुकेश अंबानी से आगे हो गए हैं। अभी तक अडाणी एशिया में दूसरे नंबर पर थे। पिछले हफ्ते में मुकेश अंबानी की संपत्ति 91 अरब डॉलर थी जबकि अडाणी की संपत्ति 88 अरब डॉलर थी। गौतम अडाणी की संपत्ति इस साल में जनवरी से अब तक 55 अरब डॉलर बढ़ी है,जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति केवल 14.3 अरब डॉलर बढ़ी है। अडाणी की संपत्ति 18 मार्च 2020 को केवल 4.91 अरब डॉलर थी। लेकिन अप्रैल 2020 के बाद उनकी संपत्ति में तेजी शुरू हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी कंपनियों के शेयर्स 18 महीने में 5-6 गुना तक बढ़े हैं। इन 18 महीने में उनकी संपत्ति 1808त्न बढ़ी है और यह 83.89 अरब डॉलर हो गई। इसी समय में मुकेश अंबानी की संपत्ति 2.5 गुना बढ़कर 91 अरब डॉलर हुई। दरअसल रिलायंस की सऊदी अरामको के साथ डील टूटने से रिलायंस के शेयर्स पर जबरदस्त दबाव दिखा है। रिलायंस का शेयर पिछले एक हफ्ते में 12त्न से ज्यादा टूटा है। आज रिलायंस का शेयर 1.48त्न टूटकर 2,350 रुपए पर आ गया। इसका मार्केट कैप 14.91 लाख करोड़ रुपए रहा। उधर, दूसरी ओर अडाणी की कंपनियों के शेयर्स में लगातार तेजी रही है। जून में विदेशी निवेशकों के निवेश की खबर आने के बाद अडाणी के शेयर्स जमकर टूटे थे। अडाणी की 6 कंपनियों के शेयर्स 20 से 60त्न तक टूटे थे। पर अक्टूबर के बाद से इन शेयर्स में अच्छी खासी तेजी आई और यह सब एक साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गए हैं।
मुकेश अंबानी को लगा झटका