अदरक में सूजन कम करने वाले एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इन्फ्लेमटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश और बलगम को कम करने में भी मदद करते हैं। अदरक हमारे घर पर आसानी से मिल जाती है। अदरक एक प्राकृतिक तत्व है जो की खांसी को तेजी से ठीक करने में सहायक होते है। यह एक प्राकृतिक औषधि के रूप में काम करता है। इसे कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे की चाय, काढ़ा, शहद या दूध के साथ। आइए जानते हैं अदरक को खांसी के लिए किन किन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है और ये कितना फायदेमंद है।
अदरक से खांसी के घरेलु इलाज
1. अदरक और शहद : अदरक और शहद का मिश्रण खांसी के लिए बेहतरीन घरेलु उपाय है। अदरक बलगम वाली खासी में कफ को ढीला करने और रेस्पिरेटरी सिस्टम को साफ करने में मदद करता है और शहद गले को नरम करता है और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसके लिए आप अदरक को कूट कर उसका रस निकल ले और उसमे 1 चम्मच शहद मिला कर दिन में दो तीन बार ले इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
2. अदरक और तुलसी : तुलसी एक ऐसी औषधि है जो की खांसी के साथ साथ हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी मदद करती है। इसके लिए आप अदरक तुलसी की चाय या अदरक और तुलसी का काढ़ा बना कर भी पी सकते है।
3. अदरक और हल्दी का दूध : हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन तत्त्व एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है, जो संक्रमण को कम करता है। एक कप दूध को गर्म करें और उसमें हल्दी व अदरक मिलाएं। इसे रात में सोने से पहले पिएं। इससे गले को आराम मिलेगा और सूखी खांसी में राहत मिलेगी।
4. अदरक का टुकड़ा चबाएं : छोटे अदरक के टुकड़े को हल्का गरम कर उसमे नमक लगाकर उसे चबाएं, यह जल्द ही राहत देगा ओर खांसी को नियंत्रित करेगा।
5. अदरक का काढ़ा : एक गिलास पानी उबाले उसमे छोटे अदरक के टुकड़े के साथ थोड़ा सा दालचीनी डाले और इसे ठंडा कर इसमें शहद मिलाकर दिन में 2 से 3 बार सेवन करें। इससे खांसी में जल्द ही राहत मिलती है। अदरक एक प्रभावी घरेलू उपाय है जो खांसी को कम करने में मदद करता है। अगर खांसी 7-10 दिनों तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।