पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : राज्य के पंचायत विभाग में सफलता का एक और अध्याय शामिल हुआ। हाल ही में घोषित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों में असम की दो पंचायतों को दो प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। थीम श्रेणी में बाल मित्रतापूर्ण पंचायत श्रेणी में माजुली जिले के उत्तरी माजुली विकास क्षेत्र के अंतर्गत जेंगराई पंचायत को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत निरंतर विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा दूसरा पुरस्कार नगांव जिले के खागरिजन विकास क्षेत्र के अंतर्गत बेबेजिया डिमौ बंगथई गांव पंचायत ने नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत निरंतर विकास पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ गांव पंचायत श्रेणी में पुरस्कार जीतने में सक्षम रहा। यह पुरस्कार 11 दिसंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री की उपस्थिति में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार राज्य पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों और असम की सर्वश्रेष्ठ दो पंचायतों के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रहण ग्रहण किए जाएंगे। इन दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों को प्राप्त करने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रंजीत कुमार दास ने दोनों पंचायतों के साथ विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।
असम पंचायतों को प्राप्त हुए उत्कृृष्टता के दो पुरस्कार