पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : असम राज्य स्कूल बोर्ड (एएसएसबी) द्वारा शैक्षणिक वर्ष के अनुसार फरवरी-मार्च 2025 में मैट्रिक और हायर सेकेंडरी की अंतिम परीक्षा आयोजित करने की योजना थी। हालांअसम राज्य स्कूल बोर्ड (एएसएसबी) द्वारा शैक्षणिक वर्ष के अनुसार फरवरी-मार्च 2025 में मैट्रिक और हायर सेकेंडरी की अंतिम परीक्षा आयोजित करने की योजना थी। हालांकि, यह लगभग तय है कि उस अवधि के भीतर राज्य में पंचायत चुनाव होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को घोषणा की थी कि राज्य में पंचायत चुनाव की तारीख और समय की घोषणा जनवरी के पहले सप्ताह में की जा सकती है। पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया 20 फरवरी से पहले पूरी कर ली जाएगी। इसलिए, इस वर्ष पंचायत चुनाव के कारण स्कूल बोर्डों का शैक्षिक कार्यक्रम बाधित होने की संभावना है। इस दौरान राज्य स्कूल बोर्ड ने घोषणा की है कि अगस्त 2025 में यूनिट परीक्षण आयोजित किए जाएंगे। एक और यूनिट टेस्ट नवंबर को आयोजित किया जाएगा। 50 अंक की अर्धवार्षिक परीक्षा नवंबर में होगी। जनवरी 2026 में 25 अंक की यूनिट टेस्ट आयोजित की जाएगी। फरवरी-मार्च में 100 अंकों की वार्षिक अंतिम परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पंचायत चुनाव : बाधित हो सकते हैं कक्षा 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षाओं के कार्यक्रम