पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को शिंगीमारी और आमबागान जिला परिषदों को शामिल करते हुए बीजेपी-एजीपी गठबंधन के उम्मीदवार दिप्लुरंजन शर्मा के लिए चुनाव प्रचार अभियान में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने मंत्री केशव महंत, रनोज पेगु, विमल बोरा, विधायक जीतू गोस्वामी, उम्मीदवार दिप्लुरंजन शर्मा को अपने साथ लेकर चुनाव प्रचार के लिए आमबागान से कवईमारी तक एक बड़ी रैली में भाग लिया। शनिवार को नगांव जिले के कवईमारी में भाजपा की एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री ने सोनोवाल ने कहा, आप जुनून से नहीं बल्कि अपने विवेक से फैसला करें। सामागुड़ी के लोग मानसिक रूप से जागरूक हैं। यहां के लोग बहुत मेहनती हैं। कांग्रेस के कहने पर भावनात्मक रूप से कोई निर्णय न लें। रकीबुल हुसैन साहब से पूछिए कि 60 साल तक कांग्रेस विकास क्यों नहीं कर पाई। भारत की एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार के प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी निष्ठा से इस विशाल देश की सेवा की, विभिन्न नस्लों, जनजातियों और भाषाओं के एक सौ चालीस करोड़ चौरासी लाख लोगों के प्रति उनका निस्पक्ष प्यार आप सब देख रहे हैं। कई लोग भाजपा पर धार्मिक अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप लगाते हैं। पिछले दस वर्षों में पीएम मोदी ने जो नीतियां अपनाई हैं, उनसे देश के सभी वर्गों को लाभ हुआ है। नरेंद्र मोदी को दुनिया भर के कई देशों ने कई सम्मानों से नवाजा है। इस्लामिक देश मिस्र ने भी मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया है। सोनोवाल ने आगे कहा कि भारत में चार समुदाय हैं किसान, महिलाएं, युवा और गरीब। ये चारों समुदाय मिलकर ईमानदारी से काम करेंगे तो देश मजबूत होगा। यदि इन समुदायों को सशक्त बनाया जा सके तो भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अपनाई गई नीतियों, उनकी नियोजित योजनाओं के कार्यान्वयन से कश्मीर से कन्याकुमारी तक और अरुणाचल से गुजरात तक भारत के सभी गांवों, शहरों, कस्बों, पहाड़ों और मैदानों के लोगों को हर तरह से लाभ हुआ है। कांग्रेस जाति, धर्म, नस्ल और भाषा के बावजूद सभी को सामाजिक सम्मान देने में विफल रही है और देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। इसके स्थान पर प्रधानमंत्री ने सभी को समान रूप से बढ़ावा देने, समान सम्मान देने और सभी को सामाजिक सम्मान देने की व्यवस्था की। इसलिए, सोनोवाल ने सभी से आग्रह किया कि ऐसी पार्टी के प्रतिनिधि बीजेपी से सामागुड़ी में उपचुनाव के लिए नामांकित उम्मीदवार दिप्लुरंजन शर्मा को वोट दें और विजयी बनाए।
सामागुड़ी में दिप्लुरंजन के समर्थन में सोनोवाल की विशाल जनसभा