1756 - कलकत्ता पर दोबारा कब्जा करने के इरादे से पांच जंगी जहाज, पांच अन्य जहाज, 900 यूरोपीय सैनिक और 1500 भारतीय सिपाही लेकर क्लाइव मद्रास के लिए रवाना हुआ।
1845 - अमरीका की नौसेना को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए जार्ज बेनक्रोफ्ट ने अन्नापोलिस, मरीलैड में नौसैन्य अकादमी की स्थापना की।
846 - ब्रिटेन के खगोलविद् विलियम लासेल ने नेपच्यून ग्रह के सबसे बड़े उपग्रह ट्राइटन की खोज की।
1911 - क्रांतिकारियों के एक समूह ने चीन के वूचांग में बगावत का बिगुल फूंक दिया, जिसे चीन की क्रांति की औपचारिक शुरूआत माना जाता है।
1911 - पंडित मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में वाराणसी में पहले अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
1954- भारतीय सिने जगत की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का जन्म।
1970 - फीजी ने ग्रेट ब्रिटेन से आजादी हासिल की।
1978 - रोहिणी खडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।
2011- प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का निधन।