2007 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक संपन्न हुई थी।

2006 : दक्षिण अफ्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया था।

2000 : रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुंचे थे।

1988 : तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल ओपन हुआ था।

1988 : दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।

1985 : दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया था।

1982 : स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का निधन हुआ था।

1971 : तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया था

1961 : मुंबई में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ था।

1952 : सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी।

1951 : श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी।

1869 : भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।