टाइम ट्रैवेल :दुनिया में बहुत लंबे समय से टाइम ट्रैवल को लेकर चर्चा हो रही है। अक्सर टाइम ट्रैवेलिंग से जुड़ी कहानियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोई व्यक्ति समय यात्रा कर सकता है? कई हॉलीवुड फिल्मों में बेहद अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है। इन फिल्मों को देखकर लोगों को समय यात्रा (टाइम ट्रैवल) पर यकीन हो जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि समय यात्रा सिर्फ एक कल्पना है, लेकिन कई बार ऐसे सबूत देखने को मिलते हैं, जो टाइम ट्रैवल को सच साबित करते हैं। खुद को टाइम ट्रैवल बताने वाले एक शख्स ने हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। शख्स का कहना है कि वह 2671 से लौटकर आया है। कथित तौर पर 2671 से वापस आने वाले टिकटॉकर ने इस साल होने वाली पांच घटनाओं को लेकर चेतावनी दी है। टिकटॉक पर @radianttimetraveller  के नाम के अकाउंट से एनो अलारिक नाम के शख्स ने कथित भविष्यवाणियों को पोस्ट किया है। इस स्वघोषित समय यात्री ने पहले भी ट्विन प्लेनेट्स के पृथ्वी से टकराने, एलियंस के धरती पर आने और तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत के बारे में चेतावनी दी थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, टाइम ट्रैवेलर की नई पोस्ट भी नाटकीय है। वह साल 2024 के अंत से पहले होने वाली पांच घटनाओं के बारे में बता रहा है। वह कहता है कि आप में से कई लोग अभी भी विश्वास नहीं करते कि मैं एक वास्तविक समय यात्री हूं। इसलिए 2024 के आखिरी महीनों में होने वाली इन पांच घटनाओं को याद रख लीजिए। पहले दावे में उसने कहा कि गगनचुंबी इमारतों के आकार के जिराफ और अन्य बड़े जानवर ऑस्ट्रेलिया में मिलेंगे।  इसमें 3 फीट की मकड़ियां, 60 फीट की तितलियां और गगनचुंबी इमारतों जितने लंबे जिराफ भी मिलेंगे। इसके बाद उसने दावा किया है कि 23 अक्तूबर को इंसान सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा के कारण अपनी मृत्यु के बारे में जानेंगे। फिर उसने हैरान करने वाला दावा करते हुए कहा कि 25 अक्तूबर को एक संगीतकार वापस आएगा, जिसे हम मरा समझते हैं। वह एक बहुत प्रसिद्ध हस्ती है और बताएगा कि उसने अपनी मृत्यु का नाटक रचा था। जब संगीत बनाने के लिए लौटेगा,तो वह धरती पर सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति होगा। इसके बाद उसने सबसे डराने वाला दावा किया है कि सूर्य एक सप्ताह के लिए गायब हो जाएगा। फिर एक अजीबोगरीब कलाकृति पाई जाएगी जो पूरे विश्व में ऐसी बीमारी फैलाएगी, जिसका कोई इलाज नहीं। उसका दावा है कि 9 नंवबर को सूर्य लगातार एक सप्ताह के लिए लापता हो जाएगा। 12 नवंबर को अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे एक एलियन कलाकृति मिलेगी। इसमें भी एक रहस्यमयी बीमारी है, जो दुनिया में तेजी से फैलेगी, जिसका कोई इलाज नहीं होगा।