2017 : कासीनी अंतरिक्ष यान शनि के उपग्रह टाइटन से टकरा गया था।

2009 : बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का खिताब जीता था।

2008 : अमरीका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित किया था।

2008 : क्राम्पटन गीब्स ने अमरीका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया था।

2004 : ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन ऑफ द ईयर’ सम्मान दिया गया था।

2001 : अमरीकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी थी।

2000 : सिडनी में 27वें ओलंपिक खेलों का शुभारंभ हुआ था।

1981 : वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना था।

1971 : शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई थी।

1959 : भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी।

1948 : स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा था।

1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन की वायुसेना ने दावा किया कि इसने हिटलर की जर्मन वायुसेना को हरा दिया है।

1931 : गांधी-इरविन समझौता हुआ था।