पूर्वांचल प्रहरी क्राइम रिपोर्टर गुवाहाटी : करोड़ों की ठगी कर पिछले करीब दस दिनों से फरार अभिनेत्री सुमी बोरा व उनके पति तार्किक बोरा को गत कल बुधवार को गिरफ्तारी से पूर्व डिब्रूगढ़ के जिमखाना क्लब के वीआईपी कमरों में शाही आतिथ्य प्रदान करने के मामले को लेकर आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने अपना बयान दिया। शुक्रवार को नगर के खानापाड़ा स्थित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में निर्माण हो रहे अत्याधुनिक प्रेक्षागृह का जायजा लेने पहंुचे मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए सुमी-तार्कित के मामले पर बताया कि अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की जिम्मेदारी थी कि वह दोनों अपरधियों को तुरंत डिब्रूगढ़ सदर पुलिस थाने में ले जाती, परंतु थाने में न ले जाकर पुलिस की टीम ने दोनों को डिब्रूगढ़ जिमखाना क्लब के वीआईपी कमरे में शाही आतिथ्य प्रदान किया गया। दो कुख्यात अपराधियों को इस प्रकार से शाही आतिथ्य प्रदान करने के पीछे कई रहस्य छिपे हो सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि असम पुलिस की टीम ने जिमखाना क्लब के वीआईपी कमरे में ही एक निजी न्यूज चैनल के पत्रकार को दोनों अपराधियों का इंटरव्यू लेने का भी मौका प्रदान किया। मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि गत कल गुरुवार को मैं मुंबई में था और इन दो कुख्यात अपराधियों का लाइव इंटरव्यू देखकर मैं हैरान रह गया। मामले को लेकर मैने तुरंत डीजीपी जीपी सिंह को फोन पर घटना की कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा लॉकअप में न रह कर दो अपराधियों का बड़ े ही आराम से इंटरव्यू देने के मौके को लेकर आश्चर्य जताया। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस और पत्रकारों का जब संबंध जुड़ना चिंता का विषय है, वही पुलिस की माने तो उक्त दंपति को गत कल जोराहाट जिला स्थित टियोक के कोछागढ़ाल से गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस के इस बयान को झुठलाते हुए मुख्यमंत्री हिमंत ने बताया कि दंपति को डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। वही सुमी-तार्कित गिरफ्तारी के बाद से असम पुलिस की नरम स्थिति को लेकर आज संासद अजीत कुमार भुइया, सांसद रकिबुल हुसैन व असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिन ज्योति गोगोई ने एक संवाददाता सम्मेलन किया। इस सम्मेलन के दौरान लुरिन ज्योति गोगोई ने कहा कि इस पूरे मामले मे मुख्यमंत्री हिमंत का एक घनिष्ठ पुलिस अधिकारी जुड़ा हुआ है, जो सुमी-तार्कित के इस पूरे मामले को नियंत्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नाटक ीय रुप से हुए सुमी-तार्कित के इस गिरफ्तारी के पीछे एक षड्यंत्र छिपा हुआ है, वही इस बीच संसद अजीत कुमार भुइया ने बताया कि ट्रेडिंग मामले में 100 करोड़ के घोटाले में गत कल बोरझार विमान अड्डे से गिरफ्तार माइनो ब्रह्म को हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरी ओर सुमी- तार्कित को आतिथ्य प्रदान करना कहां तक उचित है।
सुमी-तार्किक के शाही आतिथ्य पर भड़के सीएम हिमंत