पूर्वांचल प्रहरी क्राइम रिपोर्टर गुवाहाटीः करोड़ों की ठगी कर पिछले करीब दस दिनों से फरार अभिनेत्री सुमी बोरा व उनके पति तार्किक बोरा को लेकर पुलिस अपने कार्रवाई तेजी से कर रही थी, इसी बीते कल बुधवार को सोशल मीडिया में सुमी के आत्मसमपर्ण करने का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद आज प्रातः सुबह एसटीएफ की टीम ने उक्त दंपति को अपने हिरासत नें लिया जिससे पूर्व प्रातः करीब 5ः30 बजे पुलिस ने दोनों को शाही आतिथ्य प्रदान किए। सूत्रों की मानें तो डिब्रगढ़ के जिमखाना क्लब के 21 नंबर वीआईपी कमरे में सुमी-तार्किक को रखा गया जहां एसी कमरे में बैठकर दोनों ने इंग्लिस ब्रेकफास्ट का लुफ्ट उठाया। वही इस बीच जिमखाना क्लब के 24 नंबर कमरे में एसटीएफ की एक टीम भी मौजूद थी, वहीं प्रातः करीब 8ः30 एसटीएफ की टीम ने दोनों को डिब्रूगढ़ पुलिस को सौप दिया। हालांकि पुलिस ने जिमखाना क्लब प्रबंधन के उक्त दो कमरों को दो वीआईपी अतिथियों के लिए संरक्षित करने की बात क ही थी, जिसके बाद दोनों वीआईपी अतिथि एक जरुरी बैठक के लिए निकल जाएंगे, वहीं दूसरी ओर दोनों आरोपियों को सहज रुप से थाने में घुसते हुए देखा गया तथा पुलिस ने दोनों को बड़ी ही आसानी से मीडिया से रुबरु होने का मौका भी दिया, वही आज गुरुवार की देर शाम को सुमी-तार्किक के फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुए जहां दोनों को पुलिस हिरासत में बंद देखा गया। हालांकि इन फोटो में जेल की कुंडी बिना लगाए रखने की बात अब चर्चा में है। फिलहाल पुलिस के इस नाटक के पीछे का रहस्य जारी है। बताया जा रहा है कि सुमी-तार्किक के इस शाही आतिथ्य के पीछे का कारण कई बड़े लोगों से जुड़ाव बताया जा रहा है। बताया गया है कि विशाल फुकन की ट्रेडिंग में सुमी- तार्किक के जरिए कई बड़े लोगों ने निवेश किया था। इनमे राज्य के विधायक, मंत्री, पुलिस के उच्च पदाधिकारी, संस्कृृतिक जगत के कलाकार, ऑयल इंडिया के कई बड़े चिकित्सक आदि शामिल हैं। इन सब के नाम सामने नही लाने के बदले पुलिस इनके हिरासत को एक नाटय रुप दे रही है, जिनको लेकर अब आम लोग न्यायिक व्यवस्था को लेकर संदेह जता रहे है। वही इस बीच सुमी-तार्किक की माने तो जोरहाट के अपने संबंधी के घर दोनों पिछले एक हफ्ते से छिपे हुए थे। हालांकि सुमी के संबंधियों ने इस बयान को झूठा बताया।
डिब्रूगढ़ जिमखाना क्लब में सुमी-तर्किक का शाही आतिथ्य