पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता डिब्रूगढ़ : डिब्रूगढ़  पुलिस ने डिब्रूगढ़ के गांधी नगर स्थित एक अपार्टमेंट से एक 22 वर्षीय विशाल फूकननामक युवक को  सोमवार को गिरफ्तार किया था, जिसे आज डिब्रूगढ़ की अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने विशाल को तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दूसरी तरफ पुलिस ने आज उसके साथी रंजीत ककोती को गिरफ्तार किया, वहीं इस मामले में डिब्रूगढ पुलिस ने असमिया सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सुमी बोरा व उनके पति तपन बोरा के साथ-साथ राजीव बोरा को हाजिर होने का नोटिस जारी किया गया, जो विशाल फुकन के इस कार्य मे निवेशक उपलब्ध करवाने का काम करती थी। इस मामले में विशाल  फुकन ने अभी तक 60 करोड़े रुपए निवेश करवाए हैं। उपरोक्त आशय की जानकारी अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक सृजल अग्रवाल ने पत्रकारो को दी। एएसपी सृजल अग्रवाल ने आगे बताया कि विशाल फुकन ने सिर्फ असम ही नहीं बल्कि उड़ीसा, छत्तीसगढ़ आदि बाहरी राज्यो से भी बड़ी संख्या में निवेशकों से अपनी कंपनियों में निवेश करवाया। विशाल ने अपने लिए लग्जरी कार खरीदने के साथ ही अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को भी लग्जरी कार गिफ्ट की थी,वह कई बार विदेश भी घूम आया था। साथ ही अभिनेत्री सुमी बोरा के राजस्थान में हुई भव्य शादी में 3 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी है। बताते चलें  कि विशाल फुकन ने अभी तक हजारों लोगों को ट्रेडिंग के साथ ही विभिन्न व्यापार में करोड़ों  रुपए निवेश के नाम पर लिया और अपने निवेशकों को 10- 30 प्रतिशत तक लाभ देने का वादा किया था। उसने निवेशकों के साथ नोटरी कर रुपए लिए और उन्हें विश्वास में लिया और उनके रुपयों से वह विलासी जीवन जी रहा था। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही अन्य आरोपियों की जोर- शोरो से तलाश कर रही है। इस दौरान पुलिस ने विशाल फुकन के घर पर तलाशी करते हुए मोबाइल, लेपटॉप, दस्तावेज आदि जब्त किए हैं।  इस मामले के खुलासे के बाद से विशाल फुकन के निवेशकों में हड़कंप मची हुई है।