पूर्वांचल प्रहरी संवाददाता गुवाहाटीः असम गण परिषद (अगप) ने असम कैबिनेट में पार्टी के एक और मंत्री को शामिल करने की मांग की है। अगप अध्यक्ष तथा मंत्री अतुल बोरा ने रविवार को गुवाहाटी में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगप के नेता व कर्मियों ने मंत्री परिषद में पार्टी के और एक मंत्री की शामिल करने की मांग की है। दूसरी ओर बंगाईगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए अगप उम्मीदवार का फैसला नहीं होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि फणिभूषण चौधरी ने आठ बार बंगाईगांव विधानसभा क्षेत्र में जीत का झंडा फहराया है। बंगाईगांव विधानसभा क्षेत्र अगप का गढ़ है। अगप के पास बंगाईगांव विधानसभा क्षेत्र में एक मजबूत जमीनी आधार और समर्पित नेता और कार्यकर्ता हैं। भाजपा और यूपीपीएल का समर्थन हमारे साथ है। कांग्रेस ने आठ बार चुनाव लड़ा और आठ बार हार गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सितंबर में ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। बंगाईगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अगप उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद की जाएगी। संयोग से मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा 2026 में बंगाईगांव विधानसभा क्षेत्र को अगप को नहीं देगी, भले ही वह इस उपचुनाव में बंगाईगांव विधानसभा क्षेत्र छोड़ दे। 2021 का गठबंधन ही अगप के लिए एकमात्र आधार है। यह गठबंधन अस्तित्व में नहीं हो सकता है।
अतुल बोरा ने अगप के लिए एक और मंत्री पद की मांग की