हिरोशिमा दिवस हर वर्ष 6 अगस्त को मनाया जाता है इस दिन 1945 में, अमरीका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराया था। इस  परमाणु बम का नाम ‘लिटिल बॉय’ था।  यह मनुष्य इतिहास में पहली बार था जब किसी शहर पर परमाणु बम का प्रयोग किया गया था। इस दिन को दुनिया भर में शांति और मानवता के प्रति सम्मान के रूप में याद किया जाता है। अमरीका ने 06 अगस्त 1945 की सुबह 8.15 बजे, ‘लिटिल बॉय’ नामक परमाणु बम को बमवर्षक विमान ‘एनोला गे’ द्वारा जापान के हिरोशिमा पर गिराया गया। यह बम 600 मीटर की ऊंचाई पर विस्फोट हुआ था इसमें लगभग 70,000 लोग मारे गए थे। विस्फोट से शहर का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो गया और हजारों लोग घायल हुए।

हिरोशिमा दिवस का महत्व : हिरोशिमा दिवस का महत्व केवल उस दिन की घटना तक नहीं है, बल्कि यह दिन मानवता को शांति, सहिष्णुता और नाभिकीय निरस्त्रीकरण के महत्व की याद दिलाता है। हिरोशिमा दिवस के दिन परमाणु हथियारों के खतरे और इसके विनाशकारी परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

हिरोशिमा दिवस के रोचक तथ्य 

1.अमरीका ने जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए बम का नाम ‘लिटिल बॉय’ था, जो यूरेनियम235 से बनाता था।

2. इस विस्फोट में लगभग 70,000 लोग मारे गए थे, साल के अंत तक 1,40,000 तक पहुंच गई।

3. लिटिल बॉय बम लगभग 600 मीटर की ऊंचाई पर विस्फोट हुआ था, जिससे ज्यादा तबाही सुनिश्चित की जा सके।

4. आज के दिन हिरोशिमा शांति और नाभिकीय निरस्त्रीकरण के लिए एक प्रतीक बन है।

5.हिरोशिमा शांति स्मारक पार्क में शांति की घंटी स्थापित की गई है, जिसे दुनिया भर के लोग बजाते हैं।

6. जापान में 1,000 पेपर क्रेन्स बनाने से एक इच्छा पूरी होती है। हिरोशिमा में शांति की प्रतिज्ञा के लिए पेपर क्रेन्स का प्रचलन है। 7.युद्ध के बाद, हिरोशिमा का तेजी से पुनर्निर्माण हुआ और आज यह एक जीवंत और आधुनिक शहर है।