हमें कई तरह के सपने आते हैं, जिनमें से कुछ को शुभ माना जाता है, तो वहीं कुछ सपने अशुभ होते हैं। ऐसे में यदि आपको भगवान शिव के प्रिय माह यानी सावन में सपने में ये चीजें दिखाई देती हैं, तो इसका एक खास मतलब हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सावन में कौन-से सपने व्यक्ति को भोलेनाथ की कृपा प्राप्ति का संकेत देते है।
शुभ है ये सपना : सावन में सपने में शिवलिंग का दिखाई देना एक बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का यह अर्थ माना जाता है कि भगवान शिव की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। वहीं अगर आपको सपने में शिव मंदिर दिखाई देता है, तो यह आपके जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि आने का संकेत हो सकता है।
सपने में सांप का आना : वैसे तो सपने में सांप देखकर कोई भी डर सकता है। लेकिन सावन के महीने में सपने में सांप देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप सपने में खुद को सांप पकड़ते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। वहीं सपने में सफेद रंग के सांप को देखने का यह मतलब समझा जाता है कि आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है। यदि किसी व्यक्ति को सावन के दौरान सपने में भगवान शिव ध्यान मुद्रा में बैठे नजर आते हैं, तो इसे भी एक खास संकेत समझा जाता है। इसका अर्थ है कि भगवान शिव की असीम कृपा आपको मिलने वाली है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही अगर आपको सपने में गंगा मां के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं।