बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को अभिनेत्री को कमजोरी महसूस होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। कथित तौर पर, उन्होंने अपने काम को भी टाल दिया है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी को बुधवार को कमजोरी और बेचैनी महसूस हो रही थी, जिसकी वजह से वह बिस्तर पर थीं। न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि जान्हवी की एक करीबी दोस्त ने बताया कि उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्होंने अपने सारे अपॉइंटमेंट्स को टाल दिया। गुरुवार को उनकी हालत और भी खराब हो गई।
जान्हवी कपूर हुईं अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट्स का दावा- फूड पॉइजनिंग की हुईं शिकार