खराब लाइफस्टाइल का असर मर्दों की सेहत पर काफी पड़ रहा है। उनकी स्पर्म क्वालिटी खराब हो रही है। प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। मर्दाना ताकत में गिरावट आ रही है। शरीर कमजोरी से जूझ रहा है। इन सभी समस्याओं को एक चीज से ठीक किया जा सकता है। आयुर्वेद में कद्दू के बीजों को पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। हेल्थ बेनिफिट्स की वजह से कद्दू के बीज की कीमत 500 से 600 रुपए के बीच चल रही है। यह पुरुषों और महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। इसे खाने से प्रजनन क्षमता बढऩे लगती है। इससे जुड़ी समस्या का सामना आजकल काफी पति-पत्नी कर रहे हैं। कद्दू के बीज खाने से शरीर के हरेक अंग को ताकत मिलती है। कद्दू के बीज पुरुषों के लिए प्राकृतिक दवा है।

इनमें मौजूद जिंक उनकी स्पर्म क्वालिटी और स्पर्म काउंट को बढ़ाती है। यह फर्टिलिटी बढ़ाकर रिप्रोडक्टिव हेल्थ सुधारता है। आप खाली पेट हर सुबह इसका सेवन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मर्दों के अंदर प्रोस्टेट और ब्लैडर की बीमारी बढऩे लगी है। कई शोध में देखा गया है कि पंपकिन सीड्स खाने वाले पुरुषों का प्रोस्टेट हेल्दी रहता है। 40 की उम्र के बाद इसका सेवन बढ़ा देना चाहिए। यूएसडीए के अनुसार कद्दू के बीजों में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक होते हैं। हड्डियों की ताकत इन सभी पोषक तत्वों पर टिकी होती है। सारी चीजें एकसाथ देने से हड्डियों की डेंसिटी बढ़ जाती है और खूब फायदा मिलता है।

हमारे आसपास कैंसर का कारण बनने वाली खतरनाक चीजें बढ़ गई हैं। इनसे दूर रहना मुश्किल है। मगर इनका असर कम करने के लिए सही डाइट ले सकते हैं। डाइट में कद्दू के बीज शामिल करने से शोध में कैंसर के खतरे में कमी देखी गई है। लोगों में हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर बढ़ रहा है। इनके खतरे को कम करने के लिए कद्दू के बीज खाएं। इसमें ऐसे न्यूट्रिएंट होते हैं जो दोनों बीमारियों को साथ में दूर करने में मदद करते हैं। कद्दू के बीज कई तरीकों से खाए जा सकते हैं। आप खाली पेट इन्हें कच्चा चबा सकते हैं। इसके अलावा बीजों को भूनकर स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं। यह पूरे स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करते हैं।