पका हुआ केला तो गुणों से भरपूर होता ही है, लेकिन कच्चे केले में उससे भी कहीं ज्यादा औषधीय गुण पाए जाते हैं। कच्चा केला रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ वजन कम करने और कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी में भी बेहद कारगर होता है। कच्चे केले में बालों को लंबा करने और त्वचा को चमकदार बनाने जैसे भी खास गुण होते हैं। कृषि विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि केले में आयरन, कैल्शियम, मैग्निशियम, पोटैशियम, थाईमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन ए, बी और सी, बी 6 जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं कच्चे केले में विटामिन-सी, आयरन, स्टार्च, फॉस्फोरस, कैल्शियम और जिंक जैसे गुण भी पाए जाते हैं। जिसकी वजह से यह आपको स्वस्थ रखने में मददगार होता है। कच्चे केले का सेवन सप्ताह में दो से तीन बार अवश्य करना चाहिए। डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि कच्चे केले में पाए जाने वाली विटामिन-सी की वजह से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इसके अलावा त्वचा को चमकदार और बालों को लंबा करने में कारगर होता है। केले में विटामिन बी-6 पाया जाता है जो कि मेटाबॉलिज्म और एंजाइमेटिक क्रिया में मदद करता है। इतना ही नहीं इसमें प्रीबायोटिक गुण पाया जाता है जो कि पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहद ही अच्छा होता है। कच्चे केले का नियमित सेवन करने से वजन को भी कम किया जा सकता है। डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि कच्चे केले में सूजन रोधी और कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। दिल के स्वास्थ्य के लिए कच्चा केला बेहद ही फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं कच्चा केला मधुमेह रोगियों के लिए दवा से कम नहीं है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि कच्चे केले में आयरन, स्टार्च, फास्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कि शरीर में खून बढ़ाने में मदद करते हैं। खून की कमी नहीं होने देते। केला महिलाओं में एनीमिया की समस्या को दूर करता है। डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि कच्चे केले का भर्ता बनाकर, चिप्स बनाकर या फिर इसके पराठे भी बनाए जा सकते हैं। जो बेहद पौष्टिक होते हैं।
खाइए दो केले, मिलेंगे गजब के फायदे