गुवाहाटी : राज्य में कोविड का संक्रमण जारी है। इस बार राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अनुराग गोयल कोविड-19 से संक्रमित हो गए है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख गोयल कोविड-19 से संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि हुई। फिलहाल वह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्साधीन हैं। जीएमसीएच के वीआईपी कैबिन में गोयल की चिकित्सा शुरू हो चुकी है। जीएमसीएच के अध्यक्ष ने गोयल के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर बताई गई है। जीएमसीएच के अधीक्षक ने बताया कि गोयल को फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट की जरुरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा के बाद से असम में फिर से कोविड के संक्रमण की दर बढ़ रही है। संक्रमण बढ़ने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव जिष्णु बरुवा को पत्र लिखकर सावधानी बरतने का आदेश जारी किया। स्वास्थ्य विभाग के तथ्यों के मुताबिक असम में फिलहाल कोविड-19 से मृत्यु हुए रोगियों की संख्या  6000 का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके अलावा कोविड के प्रभाव से अन्य रोगों से 1,347 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले दस दिनों में गुवाहाटी में 1100 लोग कोविड से संक्रमित हुए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में राज्य में 200 लोग कोविड से संक्रमित हुए हैं।