गंगटोक :  सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा (एसकेएम) विधायक मिंगमा नोरबू शेरपा को बुधवार को सर्वसम्मति से सिक्किम विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। राज कुमारी थापा को सर्वसम्मति से सदन का उपाध्यक्ष चुना गया। प्रोटेम स्पीकर संजीत खरेल ने सदस्यों के मतदान के लिए प्रस्ताव रखा, जिन्होंने सर्वसम्मति से शर्मा को सदन का अध्यक्ष चुना। दारामदीन से दो बार विधायक रहे शर्मा पिछली प्रेम सिंह तमांग सरकार में मंत्री थे। कार्यभार संभालने के बाद नए विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमारी थापा की उम्मीदवारी के बारे में एक प्रस्ताव पढ़ा। थापा (44) को भी सदन ने सर्वसम्मति से चुना। वे रांगांग-यांगांग निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुकी हैं। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर खरेल ने सदन के सभी 31 सदस्यों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सबसे पहले शपथ ली। वे दो निर्वाचन क्षेत्रों (रेनॉक और सोरेंग-चाकुंग) से विधायक चुने गए हैं।