1674 : छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।
1916 : अमरीका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
1919 : फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और मित्र देशों की सेनाओं ने नॉर्मैंडी पर आक्रमण किया। यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था।
1966 : अश्वेतों के मानवाधिकारों के पैरोकार जेम्स मेरिडिथ कार्यकर्ता पर गोली चली। घटना के समय अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के मेरिडिथ अश्वेतों के दमन के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे।
1967 : इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1981 : बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर जाने से क¸रीब 800 लोगों की मौत। इसे देश के सबसे बड़े ट्रेन हादसों में शुमार किया जाता है। मानसी से सहरसा जा रही इस यात्री गाड़ी के नौ में से सात डिब्बे नदी में जा गिरे थे।
1995 : पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा पर रोक।
1997 : बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिम्सटेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2002 : इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़लस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2005 :ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।