डिजिटल डेस्क : चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन पर लगी रोक को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। ये फैसला उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से लिया गया है। वीआईपी दर्शन पर लगी रोक को इसलिए बढ़ाया गया है ताकि सभी श्रद्धालु आसानी से चारों धामों के दर्शन कर सकें।उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को सूचित किया है कि तीर्थयात्रियों की अभूतपूर्व भीड़ को ध्यान में रखते हुए, 31 मई तक चार धाम में कोई वीआईपी दर्शन नहीं होगा उन्होंने कहा, "केवल पंजीकृत भक्तों को उनकी निर्दिष्ट तिथियों पर दर्शन की अनुमति दी जाएगी।"
VIP यात्रा पर लगी रोक को बढ़ाने के अलावा चारों धामों में मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी/सोशल मीडिया के लिए रील बनाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर चार धाम मंदिरों के 50 मीटर के दायरे में वीडियो और रील बनाने पर रोक लगा दी गई है।हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान मोबाइल फोन ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।