कोच्चि : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष उद्योग देश में निजी क्षेत्र को विकास के एक नए क्षेत्र के तौर पर जबरदस्त अवसर प्रदान कर रहा है। सोमनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार की परिकल्पना है कि देश में अंतरिक्ष क्षेत्र अगले 5-10 वर्षों में दो अरब डॉलर के मौजूदा स्तर से 9 से 10 अरब डॉलर का उद्योग बन जाएगा।

एसएफओ टेक्नोलॉजीज की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सोमनाथ शनिवार को यहां एक समारोह में एनईएसटी समूह की प्रमुख कंपनी एसएफओ टेक्नोलॉजीज की कार्बन कटौती पहल की शुरुआत करने के बाद बोल रहे थे। इसरो द्वारा अपने विभिन्न मिशन के लिए विकसित की गई तकनीक से निजी क्षेत्र की 400 कंपनियों को लाभ हुआ है।