प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे 'हिंदू विरोधी' करार देते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी जानती है कि धर्म आधारित आरक्षण संविधान विरोधी है और बाबा साहेब आंबेडकर ने भी इसका विरोध किया था।
तेलंगाना के नारायणपेट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस को न तो हिंदुओं की परवाह है और न ही इस देश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटती है। कांग्रेस जानती है कि धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान विरोधी है।