पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददात
गुवाहाटीः भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियमए 1951 की धारा 126 की उप-धारा (1)के तहत आगामी 30 अक्तूबर की सुबह 6 बजे से शाम 7.30 बजे के बीच के दौरान किसी प्रकार के एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही इसके लिए अधिसूचना जारी की है। मुख्य चुनाव अधिकारी,असम (सीआओः नितिन खरे ने कहा कि नियमों के तहत कोई भी एक्जिट पोल आयोजित करने वाले प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशित या प्रचारित नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि असम विधान सभा 2021 के उपचुनाव के संबंध में किसी भी एक्जिट पोल के परिणाम को किसी भी अन्य तरीके से प्रसारित करने पर रोक लगा दी गई है। अधिसूचना में आगे स्पष्ट किया गया है कि अगर ऐसा किया गया तो आरपी को अधिनियम 1951 की धारा 126 (1) बी के तहत किसी भी चुनावी मामले या किसी भी जनमत सर्वेक्षण या किसी अन्य सर्वेक्षण के परिणामों को मीडिया में प्रदर्शित करना अपराध माना जाएगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव से 48 घंटे पहले से यह प्रतिबंध शुरू होगा जो मतदान के समापन तक मान्य होगा। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकता है। नितिन खारे ने सभी मीडिया घराने से असम में उपचुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के हित में उपरोक्त अवधि में एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल के संबंध में ईसीआई के निर्देशों का ईमानदारी से पालन करने का आग्रह किया हैं।