गुवाहाटी : असम में विपक्षी दल कांग्रेस ने रविवार को अपने विधायक अब्दुर रशीद मंडल को उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने कहा कि पार्टी को हाल में मंडल के खिलाफ गोलपाड़ा जिले से कई शिकायतें मिली हैं।

उन्होंने कहा कि गोलपाड़ा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के विधायक मंडल को नोटिस का जवाब देने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। बोरा ने कहा कि अगर वह निर्धारित समय के भीतर जवाब देने में विफल रहते हैं, तो पार्टी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी। मंडल दावा करते रहे हैं कि धुबरी से कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन प्रचार के दौरान उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। धुबड़ी में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।