पूर्वांचल प्रहरी निज संवाददाता बरपेटा रोड : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने नवगठित मानस विस क्षेत्र के अंतर्गत बाक्सा जिले के शालबाड़ी के बारेगाबा में एनडीए समर्थित कोकराझाड़ क्षेत्र के प्रत्याशी जयंत बसुमतारी के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोकराझाड़ क्षेत्र के लोग इस बार कमल फूल के बदले ट्रैक्टर के निशान पर वोट दें। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार में अगर एक भी सरकारी नौकरी नही है, उन परिवारों के युवक-युवतियों के लिए सरकारी नौकरी के लिए दस नंबर मुफ्त में दिए जाएंगे, यह मोदी जी की गारंटी और मामा की वारंटी है। सभी राशन कार्ड धारकों के परिवार में अरूणोदय योजना प्राप्त होंगे।
साथ ही लाखपति बहनों के अकाउंट में दस हजार रुपए जमा होंगे। इन रुपयों का सही कार्य में व्यवहार करें और यह रुपया अगर सही कार्य में लगेगा तो फिर 25 हजार रुपया दिया जाएगा। इस वर्ष जो भी छात्र छात्राएं कालेज में एडमिशन लेंगे, उन्हें 12500 और विश्व विद्यालय में नाम भर्ती में 25000 हजार रुपए उनके अकाउंट में डाला जाएगा। उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस और बीपीएफ की तीखा आलोचना की। पत्रकारों को बताया की बीटीसी की राजनीतिक काफी अच्छी है।
भाजपा सरकार के दिन में दलाली,सूदखोरी और भ्रष्टाचार में कमी आई है। राज्य में तीन गोगोई एक साथ हैं तो हमारे पास बहुत गोगोई है। गठबंधन के प्रत्याशी जयंत बसुमतारी का भारी मतों से जीत सुनिश्चित है। सभा में बीटीआर के प्रमुख प्रमोद बोड़ो, केंद्रीय मत्री रामेश्वर तेली, मंत्री रंजीत कुमार दास, विधायक फनीधर तालुकदार, मानव डेका, बीटीआर के कार्यवाही सदस्य गौतम दास,जयंत मुसाहरी, धीरज देऊरी, चक्रधर दास, विनोद मुसाहरी सहित अन्य नेता उपस्थित थे।