प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। यह हमारे शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह टिश्यू के निर्माण, मांसपेशियां और हार्मोन बनाने के लिए काफी जरूरी होता है। इसलिए इसे शरीर का बिलडिंग ब्लॉक भी कहा जाता है। यह हड्डियों, बालों और नाखुनों के लिए भी काफी जरूरी होता है। इसलिए शरीर में प्रोटीन सही मात्रा में मौजूद होना बेहद जरूरी होता है। इसलिए इसकी कमी के लक्षणों के बारे में जानकारी होना जरूरी है, ताकि वक्त रहते इसकी कमी को दूर किया जा सके। इसलिए इस आर्टिकल में हम प्रोटीन की कमी के लक्षण और कैसे उन्हें दूर कर सकते हैं, इस बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं, क्या होते हैं प्रोटीन की कमी के लक्षण।
प्रोटीन की कमी के लक्षण
किसी भी घाव को भरने में समय लगना : प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में होने वाले घाव जल्दी नहीं भरते, क्योंकि घाव को भरने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। इसकी कमी होने पर शरीर की घाव भरने की क्षमता कम होने लगती है और घाव देर से भरते हैं।
कमजोरी और थकावट का एहसास : यदि आपकी शारीरिक कार्य करने की क्षमता कम हो रही है या आप अधिक थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है।
स्किन और बालों का टूटना : प्रोटीन की कमी का असर सीधा हमारे स्किन और बालों पर पड़ता है। प्रोटीन की कमी की वजह से स्किन डल दिखना, झुर्रियां, फाइन लाइन्स दिखना और बाल झडऩे जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।
नाखूनों का टूटना : प्रोटीन की कमी विशेष रूप से नाखूनों पर पड़ती है। इसकी कमी से नाखून टूटने लगते हैं और इनकी शाइन चली जाती है।
मूड स्विंग : प्रोटीन की कमी से मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसकी वजह से मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।