आजकल हमारा लाइफस्टाइल बिगड़ता जा रहा है। एक जगह बैठकर लंबे समय तक काम करना या फिर अपनी जिम्मेदारियों को लेकर बिजी रहना। ऐसे में कुछ समय निकालकर एक्सरसाइज करना सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी होता है। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करता है। कोई अपने को हेल्दी रखने के लिए तो वहीं कई लोग बॉडी बनाने के लिए अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं। जिम या घर दोनों जगह पर एक्सरसाइज करना सही रहता है। बस आपको इसका सही तरीका पता होना चाहिए। एक्सपर्ट की मानें तो एक्सरसाइज हो या फिर वॉक हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर ही इसका अच्छा असर पड़ता है। लेकिन अगर इससे पहले आप स्ट्रेचिंग करेंगे, तो ऐसा करना आपके शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।  ब्लड सर्कुलेशन : स्ट्रेचिंग से मांसपेशियों में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। अगर आप वॉक या एक्सरसाइज करने से पहले रेगुलर स्ट्रेचिंग करते हैं। तो ऐसे करने से आपके शरीर की मांसपेशियों एक्सरसाइज के लिए प्रिपेयर हो जाती है। इसका मतलब है कि वॉक करने के बाद थकान और दर्द कम महसूस होगी। फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ना : स्ट्रेचिंग करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है, जो हमारी ओवर ऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। क्योंकि जब बॉडी फ्लेक्सिबल होती है, तो ऐसे में उठना-बैठना, झुकना और सामान उठाने काफी आसान हो जाता है। ऐसे में एक्सरसाइज करने में भीआसानी होती है। 

चोट का खतरा कम : एक्सरसाइज करने से पहले स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों और जोड़ों को शारीरिक गतिविधि के लिए तैयार करके मांसपेशियों में खिंचाव, मोच और किसी तरह की चोट के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। क्योंकि कई लोग एक्सरसाइज या फिर वॉक करने की शुरुआत बहुत तेजी से करते हैं। जिसके कारण गिरने या फिर मोच आने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पहले स्ट्रेचिंग करने से मसल्स खुलेंगे जिससे वॉक की स्पीड बढ़ाने और एक्सरसाइज के स्टेप सही से करने में मदद मिल सकती है।