डिजिटल डेस्क: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के प्रथम चरण में मतदान के अंतिम 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार गतिविधियां बुधवार शाम 6 बजे से थम जाएंगी। । आज शाम से सार्वजनिक सभा या जुलूस जैसे कई कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी।
पहले चरण में जिन 21 राज्यों में वोट डाले जाएंगे उसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ राज्य की सीटें भी शामिल हैं। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड की 5, असम की 4, मेघालय की 2, मणिपुर की 2, छत्तीसगढ़ की 1, अरुणाचल की 2, महाराष्ट्र की 5, तमिलनाडु की 39, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, सिक्किम की एक, त्रिपुरा की एक, अंडमान एंड निकोबार की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1, पुडुचेरी की 1 सीट पर वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों पर आज यानी बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा।