पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए रंगाली बिहू के बीच 16 अप्रैल को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन शाम 6 बजे बोरझार हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा की ओर से भव्य तैयारी की जा रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाईअड्डे पर जोरदार स्वागत की तैयारी है। साथ ही एक विशाल रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालुकबाड़ी से मालीगांव और माछखोवा से शुक्रेश्वर तक रोड शो करेंगे। इस उद्देश्य से प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर बांस की बेरीकेड लगाने की व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के गुवाहाटी आने पर उन्हें देखने के लिए हजारों लोग सड़कों पर इंतजार कर रहे होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अप्रैल को नलबाड़ी में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैली में 2 लाख से अधिक लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखकर भाजपा तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री 16 अप्रैल की रात्रि कोइनाधरा स्थित राज्य अतिथि गृह नं. 1 में बिताएंगे। 17 अप्रैल को नलबाड़ी में चुनावी रैली के बाद त्रिपुरा के लिए उड़ान भरेंगे।
पीएम मोदी करेंगे गुवाहाटी में रोड शो