डिजिटल डेस्क : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार रात को कर्मचारियों से भरी एक बस 50 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 15 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं भी बताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और राहत अभियान शुरू किया। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर एम्स रेफर कर दिया गया है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने हादसे को लेकर अपडेट दिया है कि घायलों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है।
पीएम मोदी ने हादसे को लेकर ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करने में लगा हुआ है।