चैत्र शुक्ल प्रतिपदा दि. 9 अप्रैल 2024 ई. से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होगा। संवत 2081 विक्रमी का राजा मंगल एवम मंत्री शनि देव बने हैं। वर्ष आरंभ से 15 अगस्त तक वर्ष का राजा भूमिपुत्र मंगल शीघ्र गति के साथ तथा इसी अवधि में 3 मई तक मंगल अतिचारी भी रहेगा। जिससे विश्व के अनेक भागों में प्रकृति प्रकोप, भूकंप, रेलयान दुर्घटना, बम विस्फोट, से जनजीवन प्रभावित होगा। साथ ही शासकों में विग्रह, प्रजा में रोग पीड़ा, जन उपद्रव, अराजकता बढऩे के योग बन रहें है। पश्चिमी देशों में अशांति का वातावरण रहेगा।
विश्व के किसी देश में सता संघर्ष या छत्र भंग होने से प्रजा स्तब्ध रहेगी। नए संवत के प्रारंभ में मंगल व शनि का साम्य योग भी बनेगा। जिसके लिए प्राचीन ग्रंथों में फल इस प्रकार बताया गया है। 'सम सप्तक शनि भौम हो अथवा एक ही संग। प्रजा कष्ट ओ अन्न से, जन विग्रह का रंग।' प्रकृति पर्यावरण से अवांछित छेड़छाड़ विश्व के लिए घातक बनेगी। पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि जनता को असहनीय व खाद्यान्न में तेजी कारक बनेगी। विश्व के किसी देश में सता परिवर्तन या प्रधान शासक के देहावसान से जनता स्तब्ध रह सकती हैं।
गुवाहाटी, मो.-9529781915