पूर्वांचल प्रहरी जिला संवाददाता गोलाघाट, होजाई : काजीरंगा संसदीय सीट से एनडीए के उम्मीदवार कामाख्या प्रसाद तासा नि:संदेह भारी मतों से जीतेंगे। यह चुनाव प्राय: एक पक्षीय है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज देरगांव में आयोजित जनसभा के दौरान कही। असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी नौकरी बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन वे ऐसा अपने मन से नहीं कहते। वहीं 102 सेवा केंद्र के मुख्यालय को देरगांव में खोले जाने के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 102 सेवा केंद्र का देरगांव से ही संचालन किया जाएगा, वहीं इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की घोषणा पत्र के संदर्भ में कहा कि यह एक महत्वहीन घोषणा पत्र है। कांग्रेस की इस घोषणा पत्र को देखकर लोग असमंजस में पड़ गए कि यह भारत के चुनाव का घोषणा पत्र है या पाकिस्तान का। इस घोषणा पत्र से तो ऐसा लगता है कि यह घोषणा पाकिस्तान के लोगों के लिए ज्यादा और भारत के लोगों के लिए कम है।

फिलहाल इस चुनावी घोषणा पत्र के ज्यादा तह में जाना नहीं चाहते, लेकिन यह स्पष्ट है कि उनका घोषणा पत्र पाकिस्तान के लिए ज्यादा भारतीय के लिए कम है, वहीं लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह कौन है किस राज्य से है, मुझे उनके विषय में जानकारी नहीं है तो बगैर किसी के बारे में जाने मैं कुछ नहीं कह सकता। मालूम हो कि काजीरंगा संसदीय क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार कामाख्या प्रसाद तासा के लिए आज मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने देरगांव के बालिजान खेल मैदान और बोकाखात के बिहोरा खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा की शुरुआत में देरगांववासियों को परंपरागत सांस्कृतिक पर्व रंगाली बिहू की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्वाधीन भाजपा सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों के साथ ही असम सरकार द्वारा चलाई जा रही अरुणोदय योजना तथा योग्य परिवारों में राशन कार्ड वितरण और अबतक एक लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिए जाने की बात कही। साथ ही असम की अन्य शहरों की तरह देरगांव के सर्वांगीण विकास की दिशा में यहां 102 सेवा केंद्र के मुख्यालय की स्थापना और एक अत्याधुनिक ऑडिटेरियम खोले जाने की घोषणा की। बरुवा बामुन गांव चीनी मिल की जमीन को संरक्षित किए जाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने देरगांव की सड़कों को दुरुस्त किए जाने की दिशा में वित्त मंत्री अजंता नेउग को निर्देश दिया। सभा में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री अतुल बोरा, अजंता नेउग, पीयूष हाजरिका, विधायक भवेंद्रनाथ भराली आदि के साथ दलीय नेता कर्मी उपास्थित थे।

दूसरी ओर  हमारे होजाई संवाददाता के मुताबिक आज असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने हेलीकॉप्टर के जरिए होजाई बिहुतुली खेल मैदान में पहुंचकर अपने काफिले में सवार होकर दिन के करीब तीन बजे  जिले के शंकरदेव नगर स्थित कछारी मैदान में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित किया।  बड़ी दमखम व जोश के साथ चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि  जिन महिलाओं ने लखपति होने के लिए सरकारी फर्म भरकर  जमा किया है उन महिलाओं को सरकार पहली किस्त आगामी अगस्त महीने मे दस हजार रूपए देगी और उसके कुछ दिन बाद 25 हजार रुपए बैंक खाते में जमा करेगी ।

साथ ही सभी राशनकार्ड परिवारो को मुफ्त में अनाज देने के साथ - साथ उजाला गैस और बैंक खाते  10 हजार रुपये और परिवार के मुख्य सदस्य को सरकार  मुफ्त में  एक इंश्यूरेंस देगी । मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि कोठियातोली से कामपुर होते हुए डवका तक 30 किलोमीटर की लंबाई करीब 1सौ 30 करोड़ की लागत से  एक सड़क का निर्माण किया जाएगा । साथ ही होजाई जिला के बीचों बीच एक मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण किया जाएगा ।  होजाई और जोगिजान  रेलवे गेट के पास रेलवे लाइन के नीचे से  एक अंडरग्राउंड पास का निर्माण किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने आज चुनावी सभा में यह भी कहा कि लमडिंग विधानसभा क्षेत्र के  रानीपोखरी में एक एडोटोरियम और लमडिंग में एक स्टेडियम निर्माण किया जाएगा । उक्त सभा मे उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री ने  अगला  जुलाई महीनों 50 हजार युवाओं को पुलिस की नौकरी देने का भी वादा किया । मुख्यमंत्री ने  बसुन्धरा 3 में जिन लोगों को जमीन नहीं मिली है। उन्हें बसुन्धरा तीन के तहत सभी लोगो को जमीन की पट्टा देने का भी  बात कही। अब देखना है कि सरकार चुनावी मैदान में किए गए वादों को कहाँ तक पूरा करती है ।