डिजिटल डेस्क : उच्चतम न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय पडसलगीकर के विदेश यात्रा के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। उन्हें मणिपुर में जातीय हिंसा से संबंधित मामलों की जांच की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने अमेरिका और यूरोप की यात्रा की अनुमति का अनुरोध करने वाले उनके पत्र पर गौर करने के बाद अधिकारी की याचिका स्वीकार कर ली। पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक दत्तात्रेय पडसलगीकर ने एक पत्र लिखा है, जिन्हें इस न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और मणिपुर पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही जांच की निगरानी के लिए नियुक्त किया है।
मणिपुर हिंसा की जांच अधिकारी को विदेश यात्रा की अनुमति मिली